फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against the executive engineer of the executive organization

कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता पर मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the executive engineer of the executive organization
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के शरीफपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट का पिलर गिरने से ननिहाल आई बालिका रिद्धि यादव की हुई मौत के मामले में प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की रात कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जांच की तो पता चला कि उसमें सरिया का प्रयोग नहीं हुआ है। इधर पुलिस टीम मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गोपालपुर गांव निवासी रिद्धि यादव अपनी मां के साथ नाना शरीफपुर गांव निवासी होरीलाल यादव के घर आई थी। बीते पांच फरवरी को गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चें विद्यालय के मुख्य गेट का पिलर पकड़कर झुल रहे थे, जिससे वह अचानक भरभराकर गिर गया था। मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई थी। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर लेकर चले गए थे और अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के दूसरे दिन प्रधानाध्यापक अमरनाथ बारी सहित शिक्षा विभाग के कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सात्वंना दिया। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए हेमंत राव ने सैदपुर के खंड शिक्षाधिकारी को जांच का निर्देश दिया था। जांच बिना सरिया पिलर का निर्माण पाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर प्रधानाध्यापक अमरनाथ बारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला के खिलाफ गैर इदातन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed