फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against six named and two unidentified persons for fatally attacking a student

Ghazipur News: छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Aug 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six named and two unidentified persons for fatally attacking a student
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के साई मंदिर के पास तीन दिन पूर्व बाइक सवार हमलावरों ने बीकॉम के एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में घायल के बड़े पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर शाम छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुहवल थाना के सुहवल निवासी सुनील कुमार राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छोटा भाई संतोष कुमार राय का पुत्र प्रेम प्रकाश राय पीजी कॉलेज का छात्र है। बीते 23 अगस्त की दोपहर डेढ़ बजे वह साथी के साथ साईं मंदिर के पास चाय पी रहा था। वहां आदित्य सिंह, सचिन सिंह, हरिओम मिश्रा, शैलेश सिंह, आयुष सिंह एवं अभिजीत सिंह और दो अन्य आए और ईंट-पत्थर से गर्दन पर पीछे से वार कर दिया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां से डाॅक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां प्रेम प्रकाश राय की हालत गंभीर बनी हुई है और चोट लगने से शरीर का दाहिना अंग अपंग हो गया है। पुलिस ने घायल के बड़े पिता की तहरीर पर छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि घायल के बड़े पिता की तहरीर पर आदित्य सिंह, सचिन सिंह, हरिओम मिश्रा, शैलेश सिंह, अभिजीत सिंह, आयुष सिंह और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

छात्र का जीवन बचने की उम्मीद सिर्फ एक प्रतिशत
गाजीपुर। घायल छात्र प्रेम प्रकाश राय का इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है। अस्पताल में मौजूद घायल के चाचा शैलेश राय ने फोन पर बताया कि छात्र जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा है और बताया कि जान बचने की उम्मीद सिर्फ एक प्रतिशत है। ये सुनते ही पूरा परिवार सदमे में हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पुलिस ने नहीं लिया बयान
मां नीतू और पिता संतोष राय बदहवाश हैं कि बेटे का जीवन कैसे बचाए। इन्होंने बिलखते हुए कहा कि माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में बेटे को बेहतर उपचार के लिए कहां ले जाए। ऊपर से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर और गाजीपुर आना-जाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस बयान तक दर्ज नहीं कर सकी है। हम लोग अस्पताल देखे कि बार-बार कोतवाली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed