फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against Mukhtar Ansari's wife

मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दोनों सालों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Mukhtar Ansari's wife
नंदगंज। थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर स्थित ताल की जमीन पर अवैध कब्जा कर गोदाम तक सड़क निर्माण के मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं तीन दिन पूर्व अवैध रूप से बने सड़क को खोदकर ताल की भूमि को ताल में मिला गया था। इस कार्रवाई से भू-माफियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार करीब एक वर्ष से भू-माफिया, संगठित अपराध एवं गैंग बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर नकेल कसने का काम कर रही है। इसी क्रम में बीते 27 अगस्त को जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने फत्तेहउल्लाहपुर स्थित गोदाम तक जाने के लिए ताल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर किए गए सड़क निर्माण को जेसीबी से खोदकर जमीन को अवमुक्त कराने के साथ ताल में मिला दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रशेखर राय द्वारा विकास कंस्ट्रक्शन की पार्टनर्स मुुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, दोनों साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के खिलाफ फतेहुल्लहपुर में ताल की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने गोदाम के लिए अवैध सड़क निर्माण करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि बीते तीन अगस्त को जिला प्रशासन की ओर से आईएस 191 गैंग लीड मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी एवं दोनों सालों की बेनाम संपत्ति नगर के सैय्यदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख की आवसीय भवन की मुनादी कर कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

यही नहीं एक दिन बाद लखनऊ के गोममी नगर स्थित एक करोड़ की आवसीय फ्लैट को भी जिला पुलिस प्रशासन की टीम ने लखनऊ टीम के सहयोग से कुर्क किया था। लगातार ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से हड़कंप मच हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दोनों सालों के खिलाफ अवैध रूप से ताल की जमीन पर कब्जा कर सड़क निर्माण कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस टीम द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed