फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against 6 for grabbing property through fraud

Ghazipur News: फर्जीवाड़ा कर संपत्ति हड़पने में 6 पर मुकदमा

Tue, 11 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 6 for grabbing property through fraud
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर महिला की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस ने रविवार को छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही फर्जी प्रमाणपत्र कहां से जारी हुए हैं, इसकी भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अतीकुर्रहमान ने बताया कि उसके बड़े चाचा रजाउर्रहमान का निधन वर्ष 1983 में हो गया था। इसके बाद चाची हसीना बेगम संपत्ति की वारिस बनी थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने चल और अचल संपत्ति उसके नाम कर दी थी। चाची हसीना बेगम का निधन 21 जुलाई 2001 को हो गया। इसके बाद नगर पालिका के रिकॉर्ड में 20 अगस्त 2001 को दर्ज हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दिल्ली निवासी हामिद खलील ने 13 अगस्त 2022 को एक फर्जी शपथपत्र देकर हसीना बेगम के निधन की तिथि पांच जून 1999 दर्ज कराई और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करवा लिया। उसके साथ छह लोगों ने मिलकर इस जाली दस्तावेज का उपयोग कर तहसील में कई भूखंड खरीदकर 50 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। पीड़ित के अनुसार इस पूरे षड्यंत्र में भू-माफिया प्रवृत्ति का एक व्यक्ति शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी हामिद खलील‚ शाहिद खलील, जाहिद खलील, आबिद खलील, माजिद खलील और कानूनगो मोहल्ला निवासी जाहिद सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed