{"_id":"624f253d7bbd347aac679bab","slug":"case-filed-against-14-people-found-stealing-electricity-ghazipur-news-vns6471529107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते मिले 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते मिले 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बिजली चोरी को लेकर विभाग हरकत में आ गया है। अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र के गोड़ा देहाती, शिवधाम कॉलोनी, गायत्रीनगर कॉलोनी, फुल्लनपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड किया। इस दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
चेकिंग टीम के प्रभारी उप खंड अधिकारी शिवम राय ने बताया कि सीधे चोरी करते हुए छह और मीटर से अलग केबिल खींचकर बिजली जलाते पाए जाने पर आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि मॉर्निंग रेड लगातार चलती रहेगी जो भी बिजली चोरी करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। दस हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार हो गई है। इसकी एक कॉपी विजिलेंस टीम को भी दी गई है। ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं को सूची के आधार पर प्रतिदिन चेकिंग के आधार पर पकड़कर केबिल डिस्कनेक्ट की जाएगी एवं बकाया पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी दस हजार से ऊपर का बकाया है, वह तत्काल अपनी बकाया राशि शहर क्षेत्र के नजदीकी कैश काउंटर, उपकेंद्र प्रकाशनगर, पीरनगर, खंड कार्यालय आमघाट, उपखण्ड कार्यालय लालदरवाजा पर अपने बिल का भुगतान करें दे। वहीं करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार की शाम खड़हरा गांव में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत चोरी करते पांच को पकड़ा गया। अवर अभियंता ने विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।