फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case against the then Naib Tehsildar

Ghazipur News: तत्कालीन नायब तहसीलदार पर मुकदमा

Fri, 03 Feb 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case against the then Naib Tehsildar
बारा। राम मंदिर को दुकानदारी बताने वाले तत्कालीन नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के विरुद्ध गहमर कोतवाली में शुक्रवार को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और वैमनस्य की भावना पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। भदौरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह की 19 जनवरी को दी गई तहरीर पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सेवराई तहसील के तत्कालीन नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने 17 जनवरी को देवी-देवताओं और मंदिरों में पूजा करने वाले लोगों बेवकूफ बताया था। साथ ही राम मंदिर पर भी गलत बयान दिया था। यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिला प्रशासन ने उन्हें सेवराई से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। जबकि डीएम ने जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेजा था। उन्हें कुछ दिन पूर्व निलंबित कर दिया गया था। उधर, भदौरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने 19 जनवरी को गहमर कोतवाली में हिम्मत बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने छानबीन कर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर जांच के बाद हिम्मत बहादुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed