फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Career counselling camps to be organised during summer vacations

Ghazipur News: गर्मी की छुट्टियों में लगेंगे कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर

Tue, 07 Apr 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Career counselling camps to be organised during summer vacations
गाजीपुर। वार्षिक परीक्षाओं के बाद गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को सही दिशा देने के लिए कॅरिअर काउंसलिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से युवाओं को उनके भविष्य के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे बेहतर निर्णय लेकर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं भी समाप्त हो जाएंगी, जिसके बाद गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॅरिअर काउंसलिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों के लिए जिले के राजकीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा। साथ ही आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके। शिविरों में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें आगे की पढ़ाई, करियर विकल्पों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में जानकारी देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में कॅरिअर काउंसलिंग शिविर के लिए सूची तैयार की जा रही है। बताया कि इन शिविरों में विशेषज्ञों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed