फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cardholders will also get salt, gram and oil from next month

कार्डधारकों को अगले माह से मुफ्त मिलेगा एक किलो नमक, चना और सरसों-रिफाइंड तेल

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cardholders will also get salt, gram and oil from next month
राशन कार्डधारकों को अब अगले महीने से अनाज के साथ ही एक किलो नमक, चना और एक लीटर सरसों या रिफाइंड तेल मुफ्त में वितरित किया जाएगा। इसका लाभ जिले के करीब साढ़े छह लाख कार्डधारकों को मिलेगा। इसकी आपूर्ति नेफेड की ओर से ब्लाक के गोदामों से की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक अंत्योदय कार्डधारकों को एक कार्ड पर 20 किलो गेहूं और 15 किग्रा चावल के साथ ही तीन माह में एक बार चीनी दी जाती है। जबकि पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन कार्डधारकों को मार्च तक के लिए मुफ्त राशन की सौगात दी है। इसी क्रम में सरकार अगले माह से कार्डधारकों को गेहूं और चावल के अलावा एक और सौगात देने जा रही है। दिसंबर से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मुफ्त राशन के साथ ही प्रति कार्ड एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक लीटर सरसों या रिफाइंड तेल एवं एक किलो चना भी मिलेगा। वर्तमान समय में जिले में 59 हजार 537 अंत्योदय एवं पांच लाख 90 हजार 463 पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं। जिले में कुल 1616 कोटेदार हैं, इनमें 81 नगरीय तथा 1535 ग्रामीण क्षेत्रों में कोटेदार हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से कुछ माह पहले कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने के लिए थैला उपलब्ध कराया गया था। इस थैले पर प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री की तस्वीर छपी है।
विज्ञापन

कोट
अगले माह से राशन कार्डधारकों को एक किलो नमक, सरसों या रिफाइंड तेल एवं एक किलो चना देने का आदेश मिला है। इन वस्तुओं की आपूर्ति नेफेड की ओर से ब्लाक स्तरीय गोदामों से की जाएगी।- कुमार निर्मलेंदु, जिलापूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कोटेदारों ने बांटा सीएम का संदेश पत्र
आम जन के कल्याण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी कराने के क्रम में मुख्यमंत्री के संदेश पत्र के वितरण की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग को दी गई। उचित दर विक्रेताओं की तरफ से कार्डधारकों को इस संदेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। इस पत्र में सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed