फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Car overturned in 15 feet pit while trying to save cattle in ghazipur driver killed and four injured

Ghazipur: मवेशी को बचाने के चक्कर में 15 फीट गड्ढे में पलटी कार, चालक की मौत, चार घायल

Fri, 01 Sep 2023 02:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरही मोड़ के पास मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car overturned in 15 feet pit while trying to save cattle in ghazipur driver killed and four injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरही मोड़ के पास मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फीट गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


एकावस पट्टी निवासी चालक रिजवान (37) कार से दिलीप जायसवाल (26), रंजय राजभर (33), आलोक पांडेय (34) और अंतु यादव (32) को लेकर सैदपुर आया था। वहां से वापस लौटते समय रात हो गई। बबुरही मोड़ के पास सड़क के बीचों-बीच अचानक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे 15 फीट नीचे गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने चालक रिजवान को मृत घोषित कर दिया। रिजवान की एक सात वर्ष की पुत्री है। कार दिलीप जायसवाल की थी। सभी दोस्त थे और घुमने के लिए सैदपुर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर रिजवान के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed