फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Canal cleaning missing, drain water giving foul smell

नहर की सफाई नदारद, नाले का पानी दे रहा दुर्गंध

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Canal cleaning missing, drain water giving foul smell
दिलदारनगर। छठ के मद्देनजर लोग अपनी तैयारियां शुरू कर दिए हैं। लेकिन नगर पंचायत की तरफ से तैयारियां अभी धीमी ही है। छठ घाट पर लोग वेदी बनाकर जगह सुरक्षित कर रहे हैं लेकिन घाटों की साफ-सफाई जस की तस है। साथ ही अन्य प्रशासनिक इंतजाम भी ठप पड़ा है। नगर का गंदा पानी नाले से होकर छोटी नहर में जाने से छठ करने वाले लोग काफी परेशान दिख रहे हैं। लोगों की शिकायत के बावजूद घाटों के किनारे गंदगी का अंबार लगा है और पानी से दुर्गंध आ रहा है। यह हाल माई जी कुटिया पोखरा और दिलदारनगर गांव स्थित तालाब के साथ ही छोटी और बड़ी नहर के छठ घाट की है। यहां हर साल व्रती महिलाएं छठ पूजन करती है। नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू हो रहा है और लोग भी इन घाटों पर वेदी बनाकर स्थान सुरक्षित करने लगे हैं, लेकिन घाटों पर अभी साफ-सफाई नहीं हो सकी है। जबकि नगर सहित नहर के अगल-बगल अब तक दो सौ से अधिक वेदी बनाए जा चुके हैं और नहर की साफ-सफाई नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed