फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cameras handover frontline town

कैमरों के हवाले शहर की निगहबानी

Sat, 06 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cameras handover frontline town
आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर शहर की नींद उड़ाने वाले बदमाशों की अब खैर नहीं। पुलिस के साथ ही अब उन पर तीसरी आंख   नजर रखेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन शहर के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर सीसी कैमरे लगवा रहा है। योजना के तहत फिलहाल विशेश्वरगंज चौराहे पर चार सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ महीने पहले सकलेनाबाद स्थित यूको बैंक के पास शराब कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह की हत्या कर 28 लाख रुपये की लूट की घटना को बदमाशों ने बेखौफ अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं जबकि इस घटना को लेकर लोगों ने प्रदर्शन के साथ ही जिला बंद कराया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने अपराधियों की नकेल कसने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रशासन शहर के प्रमुख स्थानों की निगहबानी के लिए तीसरी आंख की मदद लेगा। सभी चौराहों और तिराहों पर सीसी कैमरा लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कवायद के तहत चौराहों पर चार तथा तिराहों पर तीन-तीन सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। विशेश्वरगंज चौराहे पर कैमरा लगा दिए गए हैं। जबकि अन्य तीन जगहों महुआबाग चौराहा, स्टेशन चौराहा तथा लंका तिराहे पर तार लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।


कैमरा लग जाने पर संबंधित स्थानों पर किसी अप्रिय वारदात के बाद उसका पर्दाफाश करने में पुलिस को हांफना नहीं पड़ेगा। वारदात करने वाले तीसरी आंख में कैद हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed