फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buster dose will be started at 21 centers of the district from today

जिले के 21 केंद्रों पर आज से लगेगी बुस्टर डोज

Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Buster dose will be started at 21 centers of the district from today
जिले के स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दस जनवरी से कोरोना टीके की बुस्टर डोज 21 केंद्रों पर लगाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब तक 18 वर्ष से 60 वर्ष के 3522200 को टीका लग चुका है। इसमें 2348617 लोग पहली और 1173583 लोग दूसरी डोज लगवा कर सुरक्षित हो चुके हैं। 68 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता और संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से हो रहे बढ़ाव के अलावा मौत के आंकड़ों ने गति पकड़ ली थी। ऐसे में वैक्सीनेशन, दवा वितरण एवं जांच का सहारा लेकर संक्रमण दर को कम किया गया था। इधर कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की सुविधा बढ़ानी शुरू कर दी थी। वहीं डॉक्टरों की शिफ्टवार ड्यूटी और दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली थी। इसके अलावा पूर्वाभ्यास कर तीसरी लहर से निपटने की तैयारी की गई थी। इधर संक्रमण के बढ़ते दर को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का निर्देश दिया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित ऐसे लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। बूस्टर डोज में वही वैक्सीन लगेगा, जिस वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज नौ माह पूर्व लगवाया था। इस संबंध में महामारी नोडल एवं एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 68 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बूस्टर डोज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

0
इनसेट
अब तक 33505 किशोरों को लगा पहला डोज
गाजीपुर। अब तक जिले के 33505 किशोरों को कोवैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। रविवार को 2352 किशोरों को टीका लगाया गया। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुर परिसर में 15 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वाले स्कूल के 363 छात्रों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा मौजूद रहे। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में भी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इनसेट
जिले में 34 मिले कोरोना पॉजिटिव
गाजीपुर। जिले में रविवार को 34 कोरोना पॉजिटिव मिले। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 119 पहुंच गई है। इसमें चार संक्रमित मरीज अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि बीएचयू में चार मरीज भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। जबकि 111 कोरोना संक्रमित मरीज को होम आईसोलेट किया गया है। सेवराई संवाददाता के अनुसार सामुदायिक केन्द्र भदौरा के मेडिकल आफिसर का कोरोना एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आया। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. धनंजय आनंद ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के एक स्वस्थ चिकित्सक की एंटीजन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है,जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed