फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bus crushed bike rider mother and son died

Ghazipur Accident: बस ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की हुई मौत, पति घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 May 2024 12:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 May 2024 12:41 PM IST
सार

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में बुधवार को बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है, जिसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर चल रहा है।

विज्ञापन
Bus crushed bike rider mother and son died
ghazipur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में बुधवार को बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है, जिसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर चल रहा है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया l देखते ही देखते एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के परसपुर बुढनपुर निवासी अनिल (30) बाइक से अपनी पत्नी कंचन देवी (28) और अयान (4) के साथ पत्नी को लेकर घर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पहुंचने पर बस पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वाराणसी से बिहार जा रही बस के चक्के के नीचे कंचन आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


उधर, स्थानीय लोग घायल पिता-पुत्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहां अयान की भी मौत हो गई। इधर, आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 गाजीपुर-वाराणसी मार्ग को मृतक महिला के शव को किनारे रखकर जाम कर दिया, जो किसी तरह 8:30 बजे समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed