फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Burning train left from Secunderabad Express

बर्निंग ट्रेन होने से बची सिकंदराबाद एक्सप्रेस

Mon, 11 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Burning train left from Secunderabad Express
आग बुझाते रेल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराबाद से पटना जाने वाली 12791 डाउन पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस सोमवार को दिलदारनगर स्टेशन के पास बर्निंग ट्रेन होने से बच गई। ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन


डाउन सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस मुगलसराय से दिलदारनगर के लिए चली। ट्रेन दरौली हाल्ट से तेज गति से गुजर रही थी तभी इंजन (पावर) के पास सटे लगेज कोच में ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकलने लगा। इस पर जनरल कोच में बैठे यात्री शोर मचाने लगे। ट्रेन करीब 4:46 पर दिलदारनगर के प्लेटफार्म के करीब पहुंची ही थी कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को डाउन मेन लाइन पर खड़ी कर दिया। इसके बाद यात्रियों ने ट्रेन के बाहर निकल कर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर कर्मचारियों ने आग बुझाई। इस दौरान जीआरपी के आशुतोष तिवारी, थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्र, स्टेशन अधिक्षक एके मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान अन्य ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। स्थिति सामान्य होने केे बाद ट्रेन शाम करीब सवा छह बजे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक एके मिश्र ने बताया कि सिकंदराबाद एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने की सूचना पर तत्काल राहत पहुंचाई गई। अग्निशमन यंत्र की मदद से ब्रेक बाइंडिंग की आग का बुझाया गया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। शाम करीब छह बजकर दस मिनट पर ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed