फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bullet fired while cleaning the situation, engineer serious

अवैध असलहा साफ करते वक्त चली गोली, इंजीनियर गंभीर

Thu, 17 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired while cleaning the situation, engineer serious
करंडा। थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव में बृहस्पतिवार को अवैध असलहा साफ करते समय चली गोली कार्यदायी संस्था के इंजीनियर के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे कुचौरा निवासी अब्दुल रहमान और जलनिगम की टंकी निर्माण करा रही निर्माण कंपनी का इंजीनियर उपेंद्र मौर्या एक साथ बैठकर अवैध असलहा तमंचा साफ कर रहे थे। तभी अचानक फायर हो गया और गोली इंजीनियर के गुप्तांग में जा लगी। गोली लगने से वह लहुलुहान होकर गिर कर तड़फड़ाने लगा। आवाज सुनकर रहमान के घर के लोग आ गए और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। घायल इंजीनियर उपेन्द्र मौर्या कुचौरा स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed