फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Building on the development of teachers picket

शिक्षकों ने दिया विकास भवन पर धरना, की सभा

Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 16 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
 Building on the development of teachers picket
तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, सीटी से एलटी संवर्ग में प्रोन्नत शिक्षकों को चयन वेतनमान देने, सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अनुदान सूची में शामिल करने आदि 20 सूत्री मांगों को लेकर
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को विकास भवन पर धरना दिया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी नहीं होेने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि  मांगों को लेकर संघर्ष करने के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबतक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय ने कहा कि संगठन की ओर से जो भी आंदोलन चलाया जाएगा, उसमें जिले के शिक्षक हिस्सा लेंगे।

 अन्य वक्ताओं ने 2005 अप्रैल के बाद नियुक्त शिक्षक पेंशन के अभाव में अनिश्चितता का जीवन जी रहे हैं। किसी तरह की दुर्घटना होने की दशा में उनका परिवार आर्थिक तंगी का दंश झेलता है।


 1993 के बाद नियुक्त शिक्षकों का विनियमितीकरण नहीं हुआ है। किसी भी समय सेवा समाप्त होने के भय से वे परेशान हैं।

इस मौके पर अभय कुमार राय, दिनेशचंद्र राय, विनोद सिंह, ध्रुवमित्र शास्त्री, डॉ. रवींद्रनाथ राय, अशोक कुमार राय, अवधनारायण राय, डॉ. रेयाज, संजय पांडेय, विवेकानंद गिरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय और संचालन जिला मंत्री शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed