फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Buddha's messages showed the world the path of unity

Ghazipur News: बुद्ध के संदेशों ने दुनिया को दिखाया एकता का मार्ग

Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buddha's messages showed the world the path of unity
सम्राट अशोक क्लब की ओर से रविवार को लटिया में 29वां लटिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां सुबह से शाम तक 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया से आए जुंगतो सोसायटी के संस्थापक व मुख्य अतिथि धम्म गुरु भंते पोम्नयून सुनीम ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेशों ने दुनिया को शांति, सद्भाव और एकता का मार्ग दिखाया है।
उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेशों में सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख दी गई है और यह पूरे विश्व के कल्याण का आधार है। भारत और कोरिया के बीच मैत्री संबंधों के और प्रगाढ़ होने की बात कही। भारत को ध्यान, शिक्षा और शांति के उपदेशों की बदौलत पूरे विश्व को एकजुट करने में सक्षम बताया।
विज्ञापन

कहा कि भारत ने शुरू से ही बुद्ध के संदेशों को आत्मसात किया है, जिसका परिणाम है कि आज यह देश विश्व में एक समृद्धशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। गौतम बुद्ध के दिए गए आपसी सद्भाव और भाईचारे के संदेश को अपनाने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों का पालन करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। मुख्य वक्त्ता डॉ. सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि आज सम्राट अशोक की लोक कल्याण नीतियों की प्रासंगिकता बढ़ गई है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय मौर्य ने कहा कि यदि देश ने बुद्धिस्ट परंपराओं को नहीं अपनाया होता तो आज हम यहां इस आयोजन में उपस्थित नहीं होते। एसडीएम अभिषेक कुमार ने तिरंगा झंडा और अन्य अतिथियों ने पंचशील ध्वज, सम्राट अशोक क्लब का ध्वज फहराया और राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, सुभाष, शत्रुघ्न शाक्य, श्यामनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed