फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   B.Tech student who went to take bath with his friends drowned in Ganga

Ghazipur News: दोस्तों के साथ नहाने गया बीटेक छात्र गंगा में डूबा

Mon, 10 Mar 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student who went to take bath with his friends drowned in Ganga
शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट पर सोमवार को दोस्तों के साथ नहाने आया बीटेक का छात्र तैरते समय गहरे पानी में डूब गया। युवक मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका। इधर जानकारी होते ही परिवार के लोग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के नवादा जनपद के भदोखरा गांव निवासी रोबिन निगम (27) बीटेक का छात्र था। परीक्षा देने के बाद वह चचेरे भाई रोहित निगम के पास आया था। वह चचेरे भाई सहित तीन साथियों के साथ नहाने के लिए सुबह ददरी घाट पहुंचा। चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रोबिन भोपाल से बीटेक की परीक्षा देकर यहां आया था। रोबिन को तैरना आता था। वह सुबह गंगा में स्नान के दौरान गंगा की बीच धारा में जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसे मना किया गया तो वह नहीं माना और तैरने लगा। कुछ देर बाद तैरते समय गहरे पानी में समा गया। शोर मचाने पर घाट पर स्नान कर रहे लोगों की भीड़ लग गई। साथियों ने स्थानीय मल्लाहों से मदद की गुहार लगाई लेकिन वे नहीं सुने। इसके बाद डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed