फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSP workers filed a complaint against the singer

Ghazipur News: गायिका के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

Sat, 14 Feb 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
BSP workers filed a complaint against the singer
गाजीपुर। बसपा मुखिया व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर होली गीत गाने वाली लोकगीत गायिका के खिलाफ शुक्रवार को तहरीर लेकर बसपा कार्यकर्ता सैदपुर कोतवाली पहुंचे। विधानसभा प्रभारी केशरकांत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा के सैदपुर विधानसभा प्रभारी केशरकांत और कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ निवासी लोकगीत गायिका पर आरोप लगाया कि बसपा की मुखिया के ऊपर होली गीत गाकर उनका अपमान किया है। होली गीत के माध्यम से उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। तहरीर देने वालों में चंदन कुमार, जयप्रकाश, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। उधर, सैदपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed