फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BSA welcomed the children with tilak, flower garlands and chocolates

बीएसए ने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, फूल माला और चॉकलेट देकर किया

Thu, 02 Sep 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
BSA welcomed the children with tilak, flower garlands and chocolates
बीआरसी मनिहारी पर निबंध प्रतियोगिता की विजयी छात्रा को सम्मानित करते बीएसए हेमंत राव। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालयों के खुलने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विभिन्न विद्यालयों पर जाकर बच्चों का स्वागत किया। उन्हें चाकलेट भी दिया। इसके अलावा बेहतर कार्य के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रमाणपत्र तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विकासखंड बिरनो के प्राथमिक विद्यालय बघोल और प्राथमिक विद्यालय अरसदपुर में बीएसए ने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, फूल माला पहना कर स्वागत किया और चाकलेट दिया। इसके बाद बच्चों का परिचय प्राप्त करने के साथ कोविड के नियमों से भी अवगत कराया। मास्क लगाने और सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्राथमिक विद्यालय बघोल में 172 में 132 और प्राथमिक विद्यालय अरसदपुर में 174 बच्चों में से 95 उपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय गौसपुर पर 352 में 140 और उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में 179 में से 110 बच्चे उपस्थित थे। इसके बाद बीआरसी मनिहारी में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र से प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले में शिक्षकों में कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर की जया प्रजापति एवं कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर की रंजना चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बीईओ अविनाश कुमार और उदयचंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed