{"_id":"6349aa11a985d832c4799f31","slug":"brother-and-sister-arrested-for-withdrawing-money-from-others-account-ghazipur-news-vns67907909","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले भाई-बहन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों के खाते से रुपये निकालने वाले भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन
लठठुडीह। थाना क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया शाखा में बृहस्पतिवार की शाम एक लड़की को दूसरे के खाता से 47 हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकालने के दौरान बैंक कर्मियों ने पकड़ लिया गया। एक दिन पूर्व उसी शाखा से धोखाधड़ी से पांच हजार रुपये निकालने में सफल रहे उसके भाई को बैंक के बाहर से धर दबोचा गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि बुधवार को धनंजय ने बैंक आफ इंडिया की शाखा से बब्बन यादव के खाते से फर्जी तरीके से पांच हजार रुपये निकाल लिये। इसका मैसैज बब्बन के मोबाइल फोन पर आया तो वह भागे-भागे बैंक शाखा में पहुंचा। वहां कैमरे की मदद से धोखाधड़ी में शामिल युवक की फोटो निकाला गया । उसी युवक ने बृहस्पतिवार को अपनी बहन खुशबू को उतरांव गांव निवासी रानी देवी के खाते से 47 हजार रुपये निकालने के लिए भेजा।
रानी के पते पर ग्राम उतरांव देखकर कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने शाखा प्रबंधक से संपर्क किया। मामला संदिग्ध होते ही बैंक कर्मियों ने लड़की को बैठा लिया और पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर भाई के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। सीसीटीवी कैमरे में देखने पर उसका भाई भी बैंक के बाहर मौजूद पाया गया। जिस पर पुलिस ने उसको भी धर दबोचा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि भाई बहन को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। धोखाधड़ी में अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।