फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bridge construction work will start soon

पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा

Sun, 20 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Sun, 20 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Bridge construction work will start soon
पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा
गंगा पर पुल का निर्माण कराकर ताड़ीघाट को गाजीपुर-मऊ से जोड़ने की कवायद को तेज हो गई हैं।  इसके मद्देनजर शनिवार को अधिकारियों  ने पुल निर्माण के लिए सिटी रेलवे स्टेशन से  गंगा पुल होते हुए ताड़ीघाट तक स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे किया। मई  में प्रधानमंत्री द्वारा इसके शिलान्यास की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन



रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के चीफ मैनेजिंग डाइरेक्टर सतीष अग्निहोत्री के नेतृत्व में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चन्द्र, सेवानिवृत्त मेंबर इलेक्ट्रिक आरआर गरुआर, प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन के सेवानिवृत्त सीएमडी वागेश्वर प्रसाद, आरवीएनएल के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर आरके सिन्हा तथा डीजीएम डिजाइनिंग पीके जैन का आज दिन में यहां आगमन हुआ। यहां आने के बाद उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर गंगापुल होते हुए ताड़ीघाट तक नाव से एनाइमेंट सर्वे किया।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने गंगा नदी में पाया कि दशकों से पानी सामान्य रूप से बह रहा है। इसमें किसी तरह का बदलाव या कटान की समस्या नहीं है। उन्होंने पानी की गहराई का भी आंकलन किया। दोनों तरफ आबादी होने की वजह से अधिकारियों का यह प्रयास है कि कम से कम नुकसान हो। इसलिए कई जगहों पर खूंटे लगाए गए। आधारशिला रखने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बरसात के बाद कार्य शुरू होने की उन्होंने संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन



26 मार्च को आरवीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री का यहां फिर से आगमन होगा। गंगा पर पुल का निर्माण कराकर ताड़ीघाट को गाजीपुर-मऊ से जोड़ने के लिए अधिकारियों की तरफ से किया गया सर्वे करीब ढाई घंटे तक चला। इस दौरान भाजपा के महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह भी साथ थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed