मरदह/सेवराई। गलवां घाटी में चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को मरदह में चीन के राष्ट्रपति एवं नौली में चीन के सामानों का बहिष्कार करते हुए उपकरणों को जलाकर विरोध प्रकट किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की बैठक में संगठन कोमजबूत बनाने पर विचार किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बाजार में बाइक जूलूस निकालकर चीन के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। मरदह बस स्टैंड पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर नारेबाजी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि समाज के लोग अपने मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की लड़ाई मिलजुल कर लड़ें। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, मीडिया प्रभारी शशांक सिंह, अंकित सिंह, अनुज सिंह, आकाश सिंह, अंकित, भीम सिंह, मंजीत सिंह, आयुष्मान सिंह, मोनू सिंह, आशीष सिंह, तेजबहादुर सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित थे। उधर सेवराई तहसील क्षेत्र के नौली गांव के फिल्म सह कलाकर और स्थानीय निवासी विजय गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने चीन के सामानों का बहिष्कार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जलाकर नारेबाजी करते हुएप्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत चीन से किसी भी मामले में कम नहीं है। चीन को परास्त करने के लिए आर्थिक युद्ध लड़ने की जरूरत है। लोगों ने चीन के झंडे को जलाकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शित किया। लोगों ने एक स्वर में भारत सरकार से मांग किया कि चीन से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। चीनी वस्तुओं का आयात पूरी तरह से रोका जाए। अंत में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर साहिल सिंह, बालेश्वर पांडेय, रामाशीष सिंह, अम्बिका सिंह, कन्हैया, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे।