फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boring is locked in the box for four years, the tank has not been constructed

चार वर्षों से बक्से में बंद है बोरिंग, टंकी का नहीं हुआ निर्माण

Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Boring is locked in the box for four years, the tank has not been constructed
भीमापार। स्थानीय क्षेत्र के मंगारी गांव में चार वर्ष पूर्व लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से नीर निर्मल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जाना थी। तत्कालीन सांसद एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों की मांग पर इस योजना को हरी झंडी दी था। विभाग के द्वारा उस समय तत्काल जमीन अधिग्रहित करते हुए जलापूर्ति के लिए बोरिंग भी कराई गई, लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था के द्वारा बोरिंग के बाद उसे एक बक्से में बंद कर छोड़ दिया गया। इसकी सुधि चार वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं ले सका, जिससे कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति शुरू हो सके। योजना केंद्रीय भूमि जल बोर्ड जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार लखनऊ के द्वारा राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के तहत 450 मीटर गहराई के अन्वेषणात्मक कूप का निर्माण वर्ष 2018- 2019 में सैदपुर तहसील क्षेत्र के मंगारी गांव में कराया गया था। इससे लोगों में उम्मीद जगी थी कि शुद्ध पेयजल मुहैया होगा। लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला। कार्यदायी संस्था के द्वारा बोरिंग करने के बाद उसे एक टिन नुमा बक्से में बंद कर ताला लगाया गया है। आज चार वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं खुल सका। इस संबंध में गांव निवासी राजीव सिंह, अभय कुमार सिंह, मिठाई यादव, सुधार पासवान, राम प्रसाद कुशवाहा आदि लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल पानी टंकी का निर्माण कार्य करा कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed