फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boring collapsed for three years, difficulty stood in front of 600 houses

तीन वर्ष से बोरिंग ध्वस्त, 600 घरों के सामने खड़ी हुई मुश्किल

Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Boring collapsed for three years, difficulty stood in front of 600 houses
मरदह के स्थानीय ब्लाक मार्ग स्थित सड़क किनारे स्थापित जलनिगम की पानी टंकी तीन वर्ष से शोपीस बनी हुई है। स्थिति यह है कि बोरिंग ध्वस्त होने के कारण आधा दर्जन गांवों के 600 घरों की पानी सप्लाई ठप है। यही नहीं कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने इसके लिए घंटों प्रदर्शन किया था, बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम पानी टंकी के दो पंपसेट हैं। विभागीय उदासीनता के कारण और देखरेख के अभाव में उसका बोरिंग तीन वर्ष से ध्वस्त पड़ा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों से पानी के लिए इधर-उधर चक्कर काटने वे विवश हैं। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व घंटों पंपसेट हाऊस और ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान पानी टंकी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। पानी टंकी से मरदह, पड़िता, नोनरा, कंसहरी, भवानीपुर, कबीरपुर, नरवर, महेगवां, बिजवनपुर गांव के 600 उपभोक्ताओं के घर पानी की आपूर्ति होती है। गांव के विभा मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, सोनू मद्धेशिया, सौरभ वर्मा, सुरेश गुप्ता, हरिकेश राम, दिनेश वर्मा, मोनू सिंह, बिट्टू कन्नौजिया, अनीश कन्नौजिया रतन, अन्नू, अमन, किशन, अनिकेत, विपिन ने आदि ने बताया कि सप्लाई बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम पानी टंकी सप्लाई बंद होने से प्रतिदिन दिन बाजार वासियों को बाल्टी डिब्बा लेकर हैंडपंप पर खड़ा होना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जानते हुए भी चुप्पी साधे बैठे हैं।- हीरालाल मद्धेशिया
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद पड़े जल निगम पानी सप्लाई के कारण बाजार वासियों को प्रतिदिन पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके घरों में आज भी हैंडपंप नहीं वह जल निगम के पानी पर ही निर्भर हैं, लेकिन अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट रही है।- बबलू सिंह

जल निगम पानी टंकी और पंपसेट का सही से देखभाल नहीं होने के कारण यह दिन देखना पड़ रहा है। इस समस्या की जानकारी प्रधान से लेकर जनपद के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी को है, बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से काफी परेशानी है। - प्रवीण सिंह
बाजार के लोग इसी पानी सप्लाई के सहारे जीवन यापन करते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से लोगों के जीवन पर काफी प्रतिकूल असर दिखने लगा है।- बृकेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed