फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Board exam from tomorrow, 229 centers for 149701 candidates

बोर्ड परीक्षा कल से, 149701 परीक्षार्थियों के लिए बने 229 केंद्र

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Board exam from tomorrow, 229 centers for 149701 candidates
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में दोनों कक्षाओं के एक लाख 49 हजार 701 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दस जोनल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल के 81290 संस्थागत एवं 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81 हजार 687 तथा इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए नौ राजकीय, 75 एडेड एवं 145 वित्तविहीन सहित 229 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों को दस जोन एवं 35 सेक्टर में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न-पत्र को सुरक्षित रखे जाने के लिए सभी केंद्रों पर डबल लॉकयुक्त लोहे की आलमारी की व्यवस्था की गई है। एक मुख्य संकलन केंद्र एवं पांच उप संकलन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला स्तर पर 11 सचल दल का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दल में एक प्रभारी और तीन शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। छात्राओं की जांच करने के लिए प्रत्येक दल में एक महिला शिक्षक को शामिल किया गया है। जनपदीय मॉनीटरिंग सेल-कंट्रोल रूम राजकीय सिटी इंटर कालेज में स्थापित है। इसके लिए एक नोडल प्रशासनिक अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा दो पालियों में आठ से 11.15 बजे और दोपहर दो से सवा पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक लिखना है। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed