{"_id":"66345b29a79fa0f9d3089857","slug":"bjym-leader-called-mukhtar-ansari-biggest-terrorist-of-india-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजयुमो नेता ने मुख्तार को बताया देश का सबसे बड़ा आतताई, सपा-बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजयुमो नेता ने मुख्तार को बताया देश का सबसे बड़ा आतताई, सपा-बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात
Fri, 03 May 2024 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 09:07 AM IST
सार
Ghazipur News: भाजयुमो नेता और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के बेटे आशुतोष राय ने मुख्तार और अफजाल अंसारी पर सियासी निशाना साधा है। कहा है कि अंसारी परिवार राजनीति में अब अपनी बेटी को आगे कर रहा है। उन लोगों को सपा के किसी भी कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं रह गया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते आशुतोष राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के बेटे आशुतोष राय ने अंसारी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि मुख्तार अंसारी से बड़ा आतताई इस भारतवर्ष की धरती पर नहीं हुआ। इसके संबंध दाऊद इब्राहिम से थे। इसके संबंध अतीक अहमद से थे। जिसके मातम में शहाबुद्दीन का बेटा आता है, जिनके बारे में जाना जाता है कि वह भारत माता का हितैषी हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशुतोष मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की जनता खूब ठीक से समझ रही है। हजारों करोड़ों का साम्राज्य बनाने के लिए यह लोग सत्ता को ढाल बना रहे हैं। यह लोग जनता की लूटकर व भ्रष्टाचार कर जो साम्राज्य खड़ा किए हैं। यह लोग कालनेमि के रूप में जनता को छलने का काम कर रहे हैं। लेकिन गाजीपुर की जनता इसको समझ चुकी है।
विज्ञापन
इस बार उनको वोट के चोट से जवाब देगी। भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को गाजीपुर से बाहर का रास्ता दिखा देना है। इसी तरह एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी लड़ाई बसपा से है। समाजवादी पार्टी लड़ाई में ही नहीं है।