फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP MLA Alka Rai serious accusation on Priyanka Gandhi

भाजपा विधायक अलका राय का प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप, कहा- मुख्तार अंसारी को बचा रहीं  

Mon, 11 Jan 2021 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Alka Rai serious accusation on Priyanka Gandhi
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक अलका राय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पंजाब की कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विधायक ने 43 सेकेंड का एक वीडियो क्लिप जारी कर कहा है कि मीडिया से जानकारी हुई है कि विधायक मुख्तार अंसारी को लंबित मुकदमों की सुनवाई के लिए प्रदेश में लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मेें याचिका दाखिल की है। नोटिस लेकर गाजीपुर की पुलिस पंजाब गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि वह मुख्तार अंसारी को बचाने का प्रयास न करें। उन्हें उत्तर प्रदेश भेजकर मुकदमों को जल्द निपटाने दे। जिससे पति पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय हत्याकांड में न्याय प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व भी मुख्तार को लाने के लिए गाजीपुर एवं आजमगढ़ की पुलिस को भेजा गया था, लेकिन पंजाब सरकार के अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड के आधार पर मुख्तार को भेजने से मना कर दिया था। उस समय भी विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखा था। उस पत्र की तरह ही विधायक का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed