फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP government is anti-education and anti-teacher: BD Mishra

भाजपा सरकार शिक्षा और शिक्षक विरोधी : बीडी मिश्रा

Thu, 25 Sep 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-education and anti-teacher: BD Mishra
जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मेलन के दौरान समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव भरत - फोटो : जिला अस्पताल ​स्थित ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से बुधवार को शिक्षक सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को किया गया। इस मौके पर एनपीएस-यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन सेवा लागू करने, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में आरक्षण के नियमों की अवहेलना आदि विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडी मिश्रा ने वर्तमान भाजपा सरकार को शिक्षा और शिक्षक विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार की नीतियां देश के भविष्य को अंधकार में ले जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर और बंद किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले की चर्चा करते हुए कहा कि यह सरकार आने वाली पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ढकेल रही है। विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि आज मुल्क गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। सरकार को न किसानों की चिंता है न नौजवानों की। यह केवल पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त है। मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, लोकतंत्र और संविधान तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मेलन में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, मारकंडेय यादव, राजेश यादव, हरिकेश यादव, सदानंद यादव, अशोक चौहान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता भरत यादव एवं संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed