फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bisra will reveal the secret of death, laboratory sent

बिसरा खोलेगा मौत का राज, भेजा गया प्रयोगशाला

Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bisra will reveal the secret of death, laboratory sent
नंदगंज। चिलार गांव के युवक की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। अब मृत युवक का बिसरा पिजर्ब कर पुलिस ने जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र रामनगर वाराणसी भेजा है। अब इस रिपोर्ट के आने के बाद ही कारणों से पर्दा उठगा। जबकि परिजनों ने इंजेक्शन से जहर देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। ऐसे में पुलिस टीम अब बिसरा जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बीते आठ जुलाई को चिलार गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने व पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का बीते 9 जुलाई को पोस्टमार्टम कराया। साथ ही परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन रिपोर्ट मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित करने के साथ शपव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस जल्द से जल्द रिपोर्ट आने व कार्रवाई करने का दावा कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम से भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में बिसरा जांच के लिए रामनगर वाराणसी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed