फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bikes collided face to face, engineer died

Ghazipur News: आमने-सामने भिड़ी बाइकें, इंजीनियर की मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided face to face, engineer died
फोटो...
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना क्षेत्र के कंसहरी भवानीपुर गांव के सामने फोरलेन पर शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। इधर पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
भवानीपुर गांव निवासी नवनीत सिंह (24) बाइक से सामान लाने मऊ गए थे। वहां से घर वापस लौट रहे थे। कंसहरी भवानीपुर गांव के सामने सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मऊ ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जाते समय गंभीर रूप से घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। वाराणसी में चिकित्सकों ने युवक के मौत की पुष्टि की। रोते- बिलखते परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। मृतक दो भाइयों में छोटा थे। वह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ललिता सिंह, पत्नी नेहा सिंह, पिता हर्ष नारायण सिंह सहित रिश्तेदारों के बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed