फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider Kotdar died due to Bolero hit in Ghazipur

गाजीपुर में हादसा: बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में पलटी बोलेरो, कोटेदार की मौत, महिला घायल

Mon, 24 Jan 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 06:19 PM IST
सार

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bike rider Kotdar died due to Bolero hit in Ghazipur
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

गाजीपुर में कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा के सामने कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार कोटेदार की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया। जहां से हालत गंभीर होने पर पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरेसर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी योगेश गुप्ता (28) परिवार के साथ बरेसर बाजार में रहते हैं। पुत्र की तबीयत खराब होने पर वह मऊ निजी अस्पताल में दिखाने के लिए सनेहुंआ स्थित ससुराल बाइक से जा रहे थे। 

विज्ञापन

देर शाम कासिमाबाद- मऊ मार्ग स्थित पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा के पास सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो खाई में पलट गई। ग्रामीणों ने बोलेरो में बैठे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने योगेश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बोलेरो में सवार नोनहरा थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी सोनी कश्यप की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed