फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike collided with tractor-trolley parked on the roadside, young man died

Ghazipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक, युवक की मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor-trolley parked on the roadside, young man died
सेवराई/ दिलदारनगर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों एक बाइक से भदौरा आ रहे थे। दिलदारनगर थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रमोद यादव (25) अपने दोस्त प्रवीण पाल (28) और टीपू (26) के साथ एक ही बाइक से दिलदारनगर बाजार से भदौरा जा रहे थे। फरीदपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राॅली में बाइक घुस गई। प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवीण और टीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्रमोद यादव पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। करीब 20 दिन पूर्व वह अपने गांव आए थे। गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed