फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bijali

ग्रामीणों के शोर-शराबे के बाद चालू हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
bijali
दिलदारनगर। क्षेत्र के फतेहपुर रेलवे लाइन के पास 11 हजार केबिल में आई तकनीकी खराबी के चलते करीब 24 घंटे तक बिजली गायब रहने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार की देर शाम आक्रोशित ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए तथा वहां जमकर हो हल्ला मचाया। इसके बाद अधिकारियों के कान खड़े हो गए। जल्दी से बिजली आपूर्ति ठीक कर बहाल कर दी गई। नागरिकों ने कहा कि विभाग के लोगों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

टाउन फीडर से निकली 11 हजार वोल्ट की केबिल में फतेहपुर रेलवे लाइन के पास अचानक फाल्ट हो गया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। रात में बिजली के अभाव में अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। करीब 24 घंटे तक आपूर्ति नहीं शुरू हुई। पूछताछ में कर्मचारी कार्य प्रगति की भी जानकारी नहीं दे रहे थे। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच गए और आपूर्ति की मांग को लेकर हो हल्ला मचाने लगे। उनका कहना था कि यहां आकर कोई जिम्मेदार अधिकारी वास्तविक स्थिति की जानकारी दे। हालांकि इसके बाद कर्मचारी हरकत में आ गए और केबिल को रात में ही ठीक कर दिया। इसके थोड़ी देर बाह आपूर्ति भी शुरु हो गई। तब लोगों का गुस्सा शान्त हुआ। इस दौरान दिनेश अकेला, गोपाल वर्मा, सौरभ शुक्ला, रामानंद गुप्ता, लक्ष्मन शर्मा, टिंकू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टूटकर गिरा बिजली का तार, मची अफरा-तफरी
जमानिया। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के दक्षिण तरफ बुधवार की रात आठ बजे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से निकला एचटी तार टूटकर खेत में गिर पड़ा। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर दी इसके बाद आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकला बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। तार टूटते ही गांव की बिजली गायब हो गई। यह संयोग रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर दी। कर्मचारियों ने बिजली बंद कर दी। गांव के हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव, राजेश्वर, सुबोध सिंह, संजय सिंह, विकास कुमार ने बताया कि बिजली का तार पूरी तरह जर्जर है। कई वर्षो से जर्जर तार एवं खंभों को बदलवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इस संबंध में उपखंड अधिकारी वीके राव ने बताया कि तार जोड़ने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed