फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big vehicles will pass through Bara Pipa Bridge after four days

Ghazipur News: बारा पीपा पुल से चार दिनों बाद गुजरेंगे बड़े वाहन

Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Big vehicles will pass through Bara Pipa Bridge after four days
बारा। बिहार की सीमा पर गंगा नदी पर बने बारा पीपा पुल से चार दिन में बड़े वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल दो पहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है। बड़े वाहनों के लिए काफी तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। पीपा पुल के बनने से एनएच 124-सी से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं मुहम्मदाबाद की दूरी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

बारा गंगा घाट पर तीसरी बार पीपा पुल का निर्माण किया गया है। जनवरी 2022 में पहली बार पीपा पुल बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद इस वर्ष रविवार को पुल में अंतिम पीपा लगाकर सोमवार को आवागमन शुरू किया गया। हालांकि, अभी दो पहिया वाहनों का ही परिचालन हो रहा है। चार पहिया एवं ट्रैक्टर के परिचालन के लिए अभी चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। देखरेख करने वाले मेठ जामवंत सिंह यादव का कहना है कि पीपा पुल के दूसरी तरफ दलदल होने के कारण सड़क अधूरी है। इस पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि शनिवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चार पहिया एवं ट्रैक्टर का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस पीपा पुल से करीब सात महीने तक सेवराई तहसील क्षेत्र के लोगों को मुहम्मदाबाद एवं बलिया जाने में आसानी होगी। उनकी दूरी कम हो जाएगी। बाढ़ के समय में पुल को खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed