फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   big action by Ghazipur police before police recruitment exam

UP: पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेपर आउट कराकर नकल कराने वाले गैंग का पर्दाफाश

Fri, 16 Feb 2024 02:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Feb 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
big action by Ghazipur police before police recruitment exam
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 में पेपर आउट कराकर नकल कराने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से छह लाख रूपये नकदी, 21 लाख रुपये का चेक व भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज तथा मोबाईल व इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद किया। 

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 में पेपर आउट कराकर नकल कराने वाले सक्रिय गिरोह का स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना नोनहरा/नन्दगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर नोनहरा थाना क्षेत्र के मिरदादपुर से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह लाख रुपये नकदी, 21 लाख रुपये का चेक, भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज तथा मोबाईल/इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद किया गया। 
विज्ञापन


परीक्षा से 2 घंटे पहले ही भेज देते प्रश्नपत्र 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जिसमें DLW वाराणसी के रहने वाले किशन मिश्रा व सुनील मिश्रा भी शामिल हैं। इनके गिरोह द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों व अन्य स्त्रोतों के माध्यम से सेटिंग कर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्रों के अलग-अलग सेट को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त करके उनके उत्तर सेटवार तैयार कर पूर्व से सेट किए गए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के लगभग दो घंटे पहले ही भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की सेटिंग पहले ही अपने-अपने स्त्रोतों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें सफल होने का पूर्ण विश्वास दिलाकर कर लेते हैं। जिनसे 7-8 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल कर आपस में बांट लेते हैं। कुछ परीक्षार्थी पहले ही पूरी रकम दे देते हैं, जबकि कुछ नहीं दे पाते तो उनसे एक लाख रुपये नकदी तथा ब्लैंक चेक व उनका मूल शैक्षिक अंकपत्र व प्रमाणपत्र लेकर अपने पास रख लेते हैं। जब उनके द्वारा पूरा पैसा चुका दिया जाता है, तो उनका शैक्षिक प्रमाण पत्र व ब्लैंक चेक वापस कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed