फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhima will show Johar in the World Championship of Wrestling

कुश्ती की वर्ल्ड चैंपियनशिप में जौहर दिखाएगा भीम

Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhima will show Johar in the World Championship of Wrestling
करमपुर के मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह के शिष्य भीम उर्फ राधेश्याम यादव का स्पेन में आगामी 12 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयन किया गया है। आल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने के बाद उसको खेल कोटे से वर्ष 2016 में सेना में सैनिक पद पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

भीम ने बताया कि महज 15 वर्ष की आयु में उसने मेघबरन स्टेडियम ज्वाइन किया था। बीते 28-29 मई को हरियाणा के पानीपत में हुए ट्रायल में भीम का चयन स्पेन जाने के लिए हुआ है। भीम ने ट्रायल के फाइनल में चंडीगढ़ के पहलवान को हराकर स्पेन जाने के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। स्पेन जाने वाली टीम में भीम यूपी का एकमात्र खिलाड़ी है। जबकि देश के कुल 18 पहलवान स्पेन जाएंगे। सैदपुर क्षेत्र के निंदीपुर गांव निवासी कन्हैया यादव के इकलौते पुत्र भीम ने बताया कि सेना में चयन हो जाने तक उसका सारा खर्च स्व. तेजबहादुर सिंह ने ही उठाया। अब उसकी नजर वर्ष 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed