फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhim Army demonstrated outside DM's office

Ghazipur News: डीएम कार्यालय के बाहर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Fri, 30 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army demonstrated outside DM's office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
मालूम हो कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर बुधवार को हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। हमला सहारनपुर स्थित देवबंद में हुआ था। उनके पेट को गोली छूकर निकल गई है। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अपने नेता पर हुए हमले के बाद आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया है। भीम आर्मी के नेता और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी के पूर्वांचल प्रभारी विनय सागर ने कहा कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण के ऊपर कातिलाना हमला हुआ है। इसके विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है।
00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed