फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bharatiya Janata Party workers welcomed the Deputy Chairman of the Backward Classes Commission

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष का किया स्वागत

Fri, 09 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party workers welcomed the Deputy Chairman of the Backward Classes Commission
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने बृहस्पतिवार को शंकर कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का स्वागत किया। स्वागत से अभिभुत मुख्य अतिथि प्रभुनाथ चौहान ने स्वागतके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। कहा कि पार्टी ने जब भी उन्हे जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं के सहयोग व स्नेह से कार्यो का निर्वहन अच्छे ढंग से किया। जिम्मेदारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन का परिणाम है कि पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि वे पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त करने के बाद भी पार्टी अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें छोटे से छोटा और गरीब कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर जा सकता है। स्व. रामबृक्ष राय बिशारद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने का उन्हे सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वे गुरु की तरह मार्गदर्शन करते थे। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, मंगला यादव, धर्मचंद चौधरी, ओमप्रकाश उपाध्याय, ओपी गिरी, रामजी गिरी, अनूप शर्मा, अवधेश कुशवाहा, सतीश चंद्र राय गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed