फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BEO will rejuvenate every school in the block by adopting it

ब्लाक के एक-एक विद्यालय को गोद लेकर उसका कायाकल्प कराएंगे बीईओ

Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BEO will rejuvenate every school in the block by adopting it
परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में सभी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने ब्लाक के एक-एक विद्यालय को गोद लेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिन विद्यालयों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है बीईओ उनकी सभी कमियों को दूर कराकर जन सहयोग एवं कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से कक्षाओं को स्थाई बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी जिले के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0548-2225625 को बीआरसी के नोटिस बोर्ड पर बडे़ अक्षरों में चस्पा करें। अवकाश संबंधी ऑनलाइन प्रकरणों का बीआरसी स्तर से विलंब में निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए उनकी तरफ से कई बार सभी को निर्देश दिया जा चुका है। इसलिए भविष्य में ऑनलाइन निस्तारण शासन की ओर से दिए गए निर्धारित समय के अंदर ही नियमानुसार पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति-बाधित वेतन के संबंध में शिक्षकों से निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया जाता है। लेकिन कुछ प्रकरणों में स्पष्टीकरण प्राप्त करना अथवा प्राप्त स्पष्टीकरण को समय के अंतर्गत कार्यालय में उपलब्ध कराने में रुचि नहीं ली जाती है। इसके फलस्वरूप उक्त शिक्षकों की समस्याएं अन्य माध्यमों से जिला स्तर पर पहुंचाई जाती है। भविष्य में इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णत: उत्तरदायी होंगे। बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी एक निर्धारित समय में बीआरसी पर शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में नियमित बैठकर सुनेंगे और शिकायतों को निस्तारित करने के बाद रजिस्टर पर अभिलिखित करते हुए इसकी जानकारी कार्यालय को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed