{"_id":"577eab454f1c1be42f7faa20","slug":"became-a-threat-to-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":" खतरा बन गये हैं बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा बन गये हैं बिजली के तार
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खतरा बन गये हैं बिजली के तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के इलाकों में दौड़ाए गए बिजली के तार पूरी तरह से पेड़ की पत्तियों और टहनियों से घिरे हुए है। कई स्कूल-कालेजों के पास तार इस कदर पेड़ की पत्तियों से उझले हुए है कि तेज हवा के दौरान कब टूटकर गिर जाए या बारिश के दौरान पेड़ में करंट आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बावजूद इसके बिजली विभाग इस खतरा को लेकर पूरी तरह से खामोश है।
पेड़ों की टहनियों और पत्तियों के बीच गुजरे तार अधिकांश आंधी के दौरान एक-दूसरे से सटने पर शार्ट सर्किट होने के बाद टूटकर गिरते रहते है। बारिश के मौसम में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इस बार बारिश के मौसम से पहले बिजली विभाग द्वारा पेड़ों के उन टहनियों की कटाई-छंटाई नहीं कराई गई, जो तार से सटे या घिरे है।
शहर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल के पास एक तरफ जहां एलटी का तार पुरी तरह से पेड़ से घिरा हुआ है, वहीं बगल में हाईटेंशन तार और खंभा जंगली घास लगा हुआ है। छुट्टी होने पर तार के नीचे से सैकड़ों को बच्चे गुजरते है। आपूर्ति के दौरान कभी-कभी तेज हवा के दौरान तारों के आपस में सटने से चिंगारी भी निकलती है।
विज्ञापन
कुछ इसी तरह की महुआबाग राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास की भी है। यहां भी तार पेड़ों की टहनियों की जद में है। ऐसे तारों से एक तरफ जहां हर समय खतरे की संभावना हुई है, वहीं विभाग पूरी तरह के शामोश है। उसकी इस उदासीनता से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद विभाग ऐसे खतरनाक तारों की सुधि लेगा।