{"_id":"626c2914839255755d4c5b77","slug":"battle-for-admission-in-5246-candidates-ghazipur-news-vns650992272","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह में प्रवेश के लिए 5246 अभ्यर्थियों में होगी दाखिले की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह में प्रवेश के लिए 5246 अभ्यर्थियों में होगी दाखिले की जंग
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए दाखिले की जंग शनिवार को होगी। इस परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों के 5246 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी शुचिता बनाए रखने तथा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। इसमें कक्षा-छह में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। कक्षा की चालीस सीट के लिए इस वर्ष इसका आयोजन आज किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। बीते वर्ष करीब 48 सौ छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस बार जिले के सभी सोलह विकासखंडों के 5246 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें सबसे अधिक जखनिया के हैं जबकि भदौरा के छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे कम है। जखनिया में 681, सादात 317, मरदह 266, बाराचवर 235, मुहम्मदाबाद 372, कासिमाबाद 410 तथा भदौरा ब्लाक के 140 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके अलावा गाजीपुर 577, मनिहारी 507, बिरनो 235, भांवरकोल 150, जमानिया 230, रेवतीपुर 147, सैदपुर 283, देवकली 418 तथा करंडा विकासखंड क्षेत्र के 178 अभ्यर्थी बैठेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। एक पाली में सुबह साढ़े 11 से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित सभी केंद्रों पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
- डा . इकरामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय
सबसे ज्यादा अभ्यर्थी एमजेआरपी में बैठेंगे
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक परीक्षार्थी एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में आवंटित किए गए हैं । सनशाइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल जखनिया में 998, केंद्रीय विद्यालय 266, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल 1157 तथा राजकीय सिटी इंटर कालेज में 577 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा शाहफैज पब्लिक स्कूल 892, राजकीय बालिका इंटर कालेज 377 एवं लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर 979 परीक्षार्थी बैठेंगे।