फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Barachwar's team topped in folk song, Divyansh won in poetry writing.

Ghazipur News: लोकगीत में बाराचवर की टीम अव्वल,कविता लेखन में दिव्यांश ने मारी बाजी

Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Barachwar's team topped in folk song, Divyansh won in poetry writing.
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से शुक्रवार को युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के प्रतिभाशाली युवाओं ने कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, लोकगीत, लोकनृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में लोकगीत में बाराचवर टीम प्रथम रही। कविता लेखन में दिव्यांश श्रीवास्तव प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय, स्मिता तिवारी तृतीय स्थान पर रही। कहानी लेखन में संजीत सिंह में प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय, जयप्रकाश केशरी तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में वैष्णवी मौर्य प्रथम और भाषण में दीपशिखा सिंह पहले स्थान पर रही। विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 11 टीमों और लोकगीत प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। वहीं चित्रकला, कहानी और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके पहले शुभारंभ नगरपालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और कहा आज का युवा भारत विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने को तैयार है। उपनिदेशक माय भारत कपिल देव, क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, प्रवक्ता जितेंद्र, संतोष तिवारी, शैलेश ओझा, मीनू सिंह, सिस्टर मेरी कुट्टी, गार्गी उपाध्याय, शिखा तिवारी, सुभाष चंद्र प्रसाद, डॉ. विवेक, सौरभ सिंह, सीबी सिंह, राकेश शर्मा और अनूप राय समेत कई अधिकारी, शिक्षाविद् एवं निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार वितरण सांसद खेल स्पर्धा के जिला समन्वयक एवं भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed