फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bandaged face down on the street teacher-student

मुंह पर पट्टी बांध सड़क पर उतरे शिक्षक-छात्र

Wed, 26 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bandaged face down on the street teacher-student
स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के मुख्य नियंता एवं राजनीति शास्त्री डा. ओमप्रकाश सिंह पर प्रशासन की तरफ से की गई बर्बर कार्रवाई के विरोध का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कार्रवाई के विरोध एवं घटना की न्यायिक जांच की मांग को
विज्ञापन


लेकर शिक्षक एवं छात्र मुंह पर पट्टी बांधकर सड़क पर उतर आए तथा प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को पत्रक सौंप गुहार लगाई।

इस अवसर पर राजनीतिक चिंतक डा. अवधेश कुमार पांडेय ने डा. सिंह पर लगाए गए फर्जी मुकदमे को वापस करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की घोर विरोधी सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पार्टी कार्यकर्ता
विज्ञापन


जैसे हो गए हैं। अगर सरकार शीघ्र निर्दोष एवं समाजसेवी शिक्षक डा. सिंह के विरुद्ध कृत कार्रवाई को वापस नहीं लेती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। प्रदेश प्रभारी डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक हित से सरोकार रखने वाली
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार आज शिक्षकों की विरोधी होने का रूप अख्तियार कर रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनने वाली सरकार से मूक प्रार्थना करने के लिए आज छात्र एवं शिक्षक सड़क पर पट्टी बांधकर उतरे हैं। डा. अभय कुमार मालवीय ने चेतावनी

देते कहा कि हमारे धैर्य की परीक्षा प्रशासन और सरकार न ले। हमारी मांग है कि घटना की शीघ्र न्यायिक जांच करते हुए निर्दोष डा. सिंह को ससम्मान बरी किया जाए। इस अवसर पर डा. विजय कुमार ओझा, जनपद अध्यक्ष डा. अचल सिंह,


डा. श्याम नारायण राय, डा. सतीश कुमार राय, डा. सुजीत, डा. जयशंकर राय, पूर्व महामंत्री दीपक राय, सुभाष, अंकित राय, अभिषेक राय, मनोज यादव, गोविंद यादव, विवेक, गौरव, सिद्धार्थ वर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक यादव, अमरजीत

तिवारी तथा राकेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed