फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BAIK KI TAKKAR

बाइक की टक्कर से वृद्व की मौत

Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
BAIK KI TAKKAR
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइक के धक्के से साइकल सवार बिरहा सम्राट विजय लाल यादव के पिता रामनंदन यादव (80) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाके के टड़वा निवासी बिरहा सम्राट विजय लाल यादव के पिता रामनंदन यादव (80) बुधवार को साइकिल से परेवा गांव गए थे। वहां से शाम को घर वापस आ रहे थे। इस बीच बादशाहपुर गांव के पास शादियाबाद की तरफ से आ रहा तेज रफ़्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। उधर मौत के बाद घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed