फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bachhalkapura-Rampur Pipa Bridge could not be started even after four months

चार माह बाद भी चालू नहीं हो पाया बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल

Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bachhalkapura-Rampur Pipa Bridge could not be started even after four months
मुहम्मदाबाद के गंगातट पर अधूरा पड़ा बच्छलकापुरा -रामपुर- पीपापुल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा-रामपुर पीपा पुल शासन की ओर से निर्धारित समयावधि के चार माह बाद भी चालू नहीं हो पाया है। इससे लोगों को गंगा पार आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लोगों को सेवराई एवं जमानिया तहसील के अलावा सीमावर्ती बिहार प्रांत के गांवों तक आने-जाने की सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब दो दशक पहले बच्छलकापुरा-रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल बनाया गया था। शासन के नियमों के मुताबिक प्रति वर्ष 15 अक्तूबर को पुल पर आवागमन शुरू हो जाना चाहिए। जबकि 15 जून तक पुल को खोलकर आवागमन बंद कर दिया जाता है। विगत कई वर्षो से समय से प्रारंभ नहीं हो पाने से पुल का पूरा लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस वर्ष तो चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक लोगों के आवागमन के लिए पुल तैयार नहीं हो सका है। पुल के निर्माण कार्य में लगे लोगों का कहना है कि 116 पीपा लगा दिए जाने के बाद भी पुल पर आवागमन संभव नहीं हो पा रहा है। अभी पांच से छह पीपा की कमी पड़ रही है। इसके न मिल पाने से रामपुर की तरफ लगभग 50 मीटर तक बालू की बोरी भरकर पीपे की जगह पर लगाने का काम शुरू किया गया है। पीपा के साथ ही स्लीपर की भी कमी है, उसके स्थान पर बल्ली लगाई जा रही है। इस कार्य में भी लगभग एक सप्ताह और लगने की संभावना है। पुल के चालू नहीं होने से गंगा पार खेती करने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है। इसके अलावा शादी-विवाह एवं चुनाव प्रचार के लिए लोगों को गंगा पार जाने के लिए जिला मुख्यालय होकर लगभग 40 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही। बालू की बोरी के सहारे पुल चालू हो जाने पर भी उसके सुचारू रुप से चलने की संभावना न के बराबर है। पीडब्ल्यूडी के मेठ अशोक राय ने बताया कि कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। तीन-चार दिन के अंदर पुल लोगों के आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed