{"_id":"63dd4fd94cb73f459c5c41dd","slug":"babban-ram-shines-in-international-master-athletics-competition-ghazipur-news-vns696924768-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बब्बन राम ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बब्बन राम ने जमाई धाक
अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन ?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सुहवल। रामपुर उर्फ साधोपुर निवासी एवं सेना के पूर्व कैप्टन बब्बन राम ने गोवा में बीते दिनों आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी क्षमता और प्रतिभा की धाक जमाई। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक पर कब्जा किया। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्र एवं उनके पैतृक गांव में लोग गदगद हैं। गोवा के जीएमसी एथलेटिक्स स्टेडियम में 29 जनवरी से दो फरवरी तक पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित थी। इसमें सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन बब्बन राम 300 मीटर बाधा दौड़ में सबसे आगे रहे। एक मिनट 59 सेकेंड में दौड़ पूरी कर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह 100 मीटर बाधा दौड़ 22.34 सेकेंड में पूरा कर उन्होंने बाजी मारकर दूसरा स्वर्ण जीत लिया। यही नहीं जेवलिन थ्रो (भाला प्रक्षेप) में 26.34 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। बताया कि वह अब तक कुल छह पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2021 के नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में उन्होंने एक रजत तथा 2022 में खेलो इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स 60 प्लस उम्र वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।