फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Azamgarh district began searching for inmates who fled

आजमगढ़ से भागे कैदियों की तलाश जिले में शुरू

Fri, 19 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला कारागार से गुरुवार की रात दीवार फांद कर तीन अपराधी फरार हो गए। तीनों अपराधी गाजीपुर जनपद के नंदगंज, गहमर और मरदह थाने के रहने वाले हैं। इनके े भागने के बाद जनपद की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस कप्तान रामकिशोर ने तत्काल एसओजी सहित दो टीमों को गठित कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगा दिया है। टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर आजमगढ़ की टीम भी सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन



आजमगढ़ की जेल से गुरुवार की रात फरार तीनों अपराधी गाजीपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। फरार अपराधियों की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आजमगढ़ में पुजारी की हत्या के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया गया था। अपराधियों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव तथा भुतहियाटांड़ स्थित शिवपूजन नगर कालोनी में चार मई 2014 की रात वारदात को अंजाम दिया था। तीनों ने डकैती की घटना में अपने को शामिल होना बताया था। जेल से फरार बंदी जनपद के नंदगंज थाने के अगस्ता निवासी जितेंद्र मुसहर, गहमर थाने के मठिया निवासी चंद्रशेखर मुसहर और मरदह थाने के महाहर निवासी प्रकाश मुसहर शामिल हैं। इन तीनों को करीब सवा दो वर्ष पहले आजमगढ़ की मेहनगर पुलिस ने पुजारी की हत्या कर लूट के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ ने इन अपराधियों ने कबूल किया था कि गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव तथा भुतहियाटांड़ स्थित शिवपूजन नगर कालोनी में चार मई 2014 की रात आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर की गई डकैती में ये तीनों शामिल थे। घायल तेतरी देवी और नरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि बंदियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित एक अन्य पुलिस टीम का गठन किया गया है, जो इनके घरों सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed