फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Awareness rally was taken out and taught the lesson of traffic rules

जागरूकता रैली निकाल पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally was taken out and taught the lesson of traffic rules
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के परिसर से जागरूकता रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालय परिसर से रैली निकाली गई, जो बहरियाबाद बाजार में भ्रमण करते हुए चौक तक गई और पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। प्रबंधक अजय सहाय ने रैली को विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य शिवबचन पांडेय ने किया। इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, रामप्रकाश, खूबचंद यादव, नेसार फैज, आदि शिक्षक मौजूद थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलवाई गई। प्रभारी प्रधानाचार्य गौरव प्रताप सिंह ने छात्रों को बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जारी सुरक्षा संबंधी नियमों का स्वयं पालन करें और अपने सभी परिचितों से पालन कराएं। समाज एवं परिवार को सड़क दुर्घटना से होने वाले नुक़सान से बचाएं। इस दौरान ओपी सिंह, मुन्नू राम, गिरीश चौबे, सतेंद्रनाथ सिंह, कमलेश निरंकारी, हरिश्चंद्र राम, अभय सिंह, अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र राम, सत्यनारायण पांडेय, संजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, मंगला यादव, निशा यादव आदि उपस्थित थे। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति गोयल के नेतृत्व में बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों, अध्यापकों और एआरपी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। एआरपी प्रवीण शुक्ल ने बच्चों को यातायात नियमों एवं उससे जुड़े प्रतीक चिन्हों से अवगत कराया। विद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध, क्विज और पोस्टर, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खंड शिक्षाधिकारी प्रीति गोयल ने बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया। प्रधानाध्यापिका अनिता चौरसिया, संतोष गुप्ता, पूजा उपाध्याय, सुषमा राय, विभा पांडेय, संध्या राय, अर्चना शर्मा, बीना राय, रामेश्वर सिंह, प्रेम यादव, सुजीत, देवेश, वसीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

चित्रकला से सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का दिया संदेश
जमानिया। क्षेत्र के डेहरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश सिंह यादव ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आप यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन की सुरक्षा कर सकते हैं। मोबाइल फोन का उपयोग करते समय गाड़ी न चलाएं और न चलाने दें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। दुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति को अकेला न छोड़ें। समय रहते 108 या 112 नंबर पर कॉल करें। अगर अधिक इमरजेंसी महसूस हो और अगर संभव हो तो अपने निजी वाहन से घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। सड़क सुरक्षा के लिए हम सभी लोगों को प्रेरित करेंगे। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सन्नी राय पहले, सूरज शर्मा दूसरे और जिज्ञासा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता विद्यार्थियों को अभिभावक धर्मेंद्र कुमार ने कलम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर फणींद्र शर्मा, रामसुंदर, सुशीला देवी, सीमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed