फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Awakened to make Ganga clean and clean by taking out rally

रैली निकालकर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने को किया जागरूक

Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Awakened to make Ganga clean and clean by taking out rally
नगर के कलेक्टर घाट पर गंगा यात्रा एवं जागरूकता प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय की छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत बुधवार को गंगा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पतित पावनी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में रैली का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कलेक्टरघाट पर आयोजित विविध प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। शाम को हुई गंगा आरती देख लोग मुग्ध हो गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने सुबह आठ बजे नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर एनसीसी, स्काउट एवं स्कूली बच्चों के साथ गंगा जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया। रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय से महुआबाग होते हुए कलेक्टर घाट में पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें शामिल छात्रों की तरफ से स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे। कलेक्टर घाट पर रैली पहुंचने पर प्रतिभागी बच्चों के बीच ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, गंगा स्वच्छता शपथ, संकल्प, वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गंगा दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय महिला पीजी कालेज की शाजिया खातून पहले, वंदना यादव दूसरे तथा तीसरा स्थान लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की छात्रा रोशनी सोनी ने पाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी यादव प्रथम, सिमरन गुप्ता द्वितीय, अपराजिता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। ये तीनों छात्राएं लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की छात्रा हैं। क्विज प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कालेज के शुभम शिव पहले, राजकीय महिला पीजी कालेज की वंदना यादव दूसरे एवं लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की आराधना प्रजापति को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। शाम 5.10 बजे से छह बजे तक कलेक्टर घाट पर गंगा आरती एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डीएफओ गाजीपुर, जिला क्रीड़ा अधिकारी, डीपीआरओ, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। रैली में राजकीय महिला पीजी कालेज, जीजीआईसी गाजीपुर, लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट-गाइड के छात्रों के अलावा नेहरू युवा केंद्र गंगा विचार मंच के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed